BSNL ने इस प्लान को किया अपडेट, अब रोजाना मिलेगी 3GB डाटा की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Dec 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए सिक्सर सीरीज के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (BSNL 666 plan) को अपडेट किया है। बीएसएनएल यूजर्स को अब इस प्लान में पहले की तुलना में ज्यादा डाटा समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, सभी सर्कल के उपभोक्ता कल (23 दिसंबर 2019) से इस प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने के बाद ही कंपनी ने दो महीने के भीतर कई प्रीपेड प्लान में बदलाव किए थे। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    दरअसल, बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर कर रहा है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL ने इस प्लान की वैधता में कई बार किए थे बदलाव

    कंपनी ने 2019 की शुरुआत में इस प्लान की वैधता को 122 से बढ़ाकर 129 दिन तक कर दी थी। वहीं, कंपनी ने कुछ महीनों के बाद दोबारा इस प्लान की समय सीमा में बदलाव किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें