Twitter का यह फीचर जल्द होगा बंद: कुछ दिन पहले ही हुआ था लॉन्च, यूजर हो गए थे परेशान
हाल ही के दिनों में Twitter में फॉर यू (For You) नाम से एक फीचर आया है जिसमें आपकी टाइमलाइन दिखती है। इस फीचर की लॉन्चिंग के बाद से ही लोग शिकायत कर रहे हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि यह फीचर जल्द बंद किया जाएगा।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक एलन मस्क प्लेटफॉर्म पर कई सारे बदलाव कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में Twitter में फॉर यू (For You) नाम से एक फीचर आया है जिसमें आपकी टाइमलाइन दिखती है। इस फीचर की लॉन्चिंग के बाद से ही लोग शिकायत कर रहे हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि यह फीचर जल्द बंद किया जाएगा। फिलहाल फॉर यू फीचर डिफॉल्ट है लेकिन आने वाले समय में यह डिफॉल्ट रूप से नहीं दिखेगा। एलन मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
बुकमार्क फीचर भी आ रहा
Twitter पर जल्द ही बुकमार्क फीचर भी लॉन्च होने वाला है जिसके आने के बाद आप किसी ट्वीट को बुकमार्के के तौर पर सेव कर सकेंगे। Twitter की बुकमार्क लिस्ट प्राइवेट होगी लेकिन जिसके ट्वीट को बुकमार्क के तौर पर सेव किया जाएगा, उसे इसका जानकारी मिलेगी कि उसके ट्वीट को कितने लोगों ने बुकमार्क बनाया।
अपने आप होगा अनुवाद
एलन मस्क ने ट्विटर के एक और नए फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि Twitter पर ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का भी फीचर आने वाला है। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद कोई भी ट्वीट किसी देश की भाषा के मुताबिक अपने आप ट्रांसलेट हो जाएगा। इसके अलावा एलन मस्क ने थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म जैसे Tweetbot, Twitteriffic और Fenix को बैन कर दिया है।
- Social Media: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए सरकार ने बनाए कड़े कानून, दावा गलत होने पर 50 लाख का जुर्माना
- आईफोन वालों खुश हो जाओ, WhatsApp में आ गया यह शानदार फीचर
- Twitter को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, जल्द रिलीज होगा यह कमाल का फीचर
- लॉन्चिंग से पहले iQoo Neo 7 5G की डिजाइन और फीचर्स लीक, फोन में मिलेगा 3D कूलिंग सिस्टम