अब ट्विटर से भी कमा सकेंगे पैसे, कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर

Amit Mandal
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीAmit Mandal
Fri, 26 Feb 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Twitter announced super follow a pair of big upcoming features in which user can earn form their followers
Twitter Super Follow - फोटो : twitter

    यदि आप भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर इस्तेमाल करते हैं और आपके पास अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं तो आप अब पैसे भी कमा सकते हैं। जी हां, भले ही आपको यकीन ना हो, लेकिन ट्विटर ने एलान किया है को उसके यूजर्स अपने फॉलोअर्स से कमाई कर सकते हैं। ट्विटर ने दो नए फीचर का एलान किया है जिसमें यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने और समूह आधारित विशेष कंटेंट बनाने और समूह में शामिल करने की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं ट्विटर के इस खास फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Twitter Super Follow
    Twitter Super Follow - फोटो : Twitter

    ट्विटर में दिखने वाले ये दो बदलाव, उन मॉडल पर भी फिट बैठेंगे जो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे सफल और लोकप्रिय हैं। इसमें से एक होगा सुपर फॉलो पेमेंट फीचर जिसमें ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं।

    Twitter Super Follow
    Twitter Super Follow - फोटो : twitter

    ट्विटर ने कहा है कि जिन यूजर्स के पास अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, वे सुपर फॉलो फीचर के तहत अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं। यानी आपके फॉलोअर्स को आपके स्पेशल कंटेंट देखने और न्यूजलेटर पाने के लिए हर महीने 364 रुपये का भुगतान करना होगा। नए फीचर के साथ ट्विटर यूट्यूब और इंस्टाग्राम की कैटेगरी में आ गया है। बता दें कि यूट्यूब में भी डाउनलोडिंग और स्पेशल कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की सुविधा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें