Tech Tips: आईफोन से पीसी में आसानी से ट्रांसफर करें अपनी अनमोल फोटोज, पढ़ें पूरा प्रोसेस
आईफोन से फोटोज को पीसी में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान सी टिप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद आसानी से आईफोन की फोटोज कंप्यूटर या पीसी में सेव हो जाएगी। जानिए क्या है प्रोसेस।

विस्तार
एपल ने बदलते वक्त के साथ अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। हालांकि, इसके बाद भी एपल आईफोन के चोरी होने का डर रहता है। अगर किसी वजह से एपल आईफोन चोरी हो जाए तो आईफोन में मौजूद सारा डेटा भी चला जाता है। ऐसे में एपल ने आईक्लाउड का विकल्प दिया हुआ है। इस मदद से आप अपने कीमती डेटा को कंप्यूटर या पीसी पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
आईफोन से पीसी या कंप्यूटर में डेटा ट्रांसफर करने के लिए फोटोज एप की मदद ली जा सकती है। आगे जानिए फोटोज ट्रांसफर करने का पूरा स्टेप।
- सबसे पहले यूएसबी केबल के जरिए आईफोन को कंप्यूटर या पीसी से कनेक्ट करें।
- अगर आईफोन लॉक हैं तो उसे कंप्यूटर या पीसी से कनेक्ट करने के बाद अनलॉक करें।
- इसके बाद आपको ट्रस्ट डिस कंप्यूटर प्रोम्प्ट दिखाई देगा। इसे परमिशन देने के बाद ही पीसी आईफोन पर एक्सेस ले पाएगा।
- फिर पीसी में विंडोज बटन पर क्लिक करें और फोटोज एप खोलें।
- इंपोर्ट को सेलेक्ट करें और आगे के निर्देश फॉलो करें।
- इसके बाद जिन फोटोज को पीसी या कंप्यूटर में ट्रांसफर करना चाहते हैं, उन्हें सेलेक्ट करें और फोटोज को कहां पर सेव करना है, उसकी लोकेशन सेलेक्ट करें।
- थोड़े इंतजार के बाद आईफोन से फोटोज पीसी या कंप्यूटर में ट्रांसफर हो जाएगी।
- आप आईफोन से पीसी या कंप्यूटर में फोटोज ट्रांसफर करना चाहते हैं, मगर आपके आईक्लाउड और आईट्यून दोनों ही नहीं है तो नीचे स्टेप्स को फॉलो करें।
- आईफोन को यूएसबी केबल के जरिए पीसी से कनेक्ट करिए।
- इसके बाद आईफोन में फोटोज और वीडियो का एक्सेस देना होगा।
- फिर पीसी में फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करें।
- इसके बाद आपको लेफ्ट साइड पर नए डिवाइस के तौर पर आईफोन लिस्टेड नजर आएगा.
- आईफोन को विकल्प पर डबल क्लिक करें, फिर आपको डीसीआईएम फोल्डर नजर आएगा।
- डीसीआईएम फोल्डर में आपको कई सब फोल्डर नजर आएंगे।
- ट्रांसफर करने वाली फोटोज मिलने पर आप उन्हें सेलेक्ट करके पीसी में ड्रेग कर सकते हैं।
अगर आपको आईफोन से फोटोज हटानी है तो आप मूव का विकल्प चुन सकते हैं। वरना आप फोटोज कॉपी करके पीसी में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।