Google Drive: गूगल ड्राइव पर लेखक ने गंवा दिए दो लाख से ज्यादा शब्द, कितना सेफ है क्लाउड डेटा?

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 11 May 2024 07:07 PM IST
सार

एक लेखक ने काफी मेहनत और समय लगाकर अपना नोवल तैयार किया। मगर गूगल ने बिना सूचित किए उस लेखक के कंटेंट को अनुचित करार दे दिया। इसके बाद लेखक ने अपना एक्सेस गंवा दिया।

विज्ञापन
Author Locked Out of Google Drive Loses 200000 Words
Google Drive - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनियाभर में गूगल का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। गूगल अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधा देता है। इसमें गूगल ड्राइव भी एक विकल्प है। एक अमेरिकी लेखक के रेनी ने गूगल ड्राइव से अपना एक्सेस खो दिया। लेखक के गूगल ड्राइव पर 2 लाख से ज्यादा शब्द मौजूद थे। मगर एक्सेस जाने के बाद वह 222000 शब्दों को गंवा बैठे। गूगल ने लेखक के कंटेंट को अनुचित करार दे दिया।

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमेरिकी लेखक के कंटेंट को गूगल की तरफ से 24 मार्च 2024 को अनुचित करार दे दिया गया। गूगल के इस कदम के बाद रोमांस नोवल लिखने वाले लेखक ड्राइव से अपना एक्सेस खो दिया।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स में आगे बताया जा रहा है कि के रेनी एकसाथ 10 कार्यों पर काम कर रहे थे। मगर एक्सेस खो जाने के बाद वे 222000 शब्दों को गंवा बैठे। लेखक ने अलग-अलग फाइल्स और फोल्डर्स में इन शब्दों को रखा हुआ था। गूगल के एक्शन के बाद उनके शब्दों को फ्रीज कर दिया गया। ऐसे में वो फोन और टेबलेट से अपने कंटेंट का एक्सेस नहीं ले पा रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसी भी कंटेंट को लिखने में काफी समय और मेहनत लगती है। ऐसे में अगर कोई प्लेटफॉर्म अचानक से एक दिन आपके कंटेंट को अनुचित बताकर आपको से धक्का दे दें तो लेखक के लिए काफी बुरा होता है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि गूगल ने कभी भी लेखक को नहीं बताया कि उसने प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें