मैप से पता चलेगा किस दूरसंचार कंपनी का नेटवर्क है मजबूत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
TRAI Website to show which telecom company network is strong
Mobile Network - फोटो : uswitch.com

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को उम्मीद है कि उसकी वेबसाइट पर देशभर का नेटवर्क कवरेज मानचित्र (मैप) अगले कुछ सप्ताह में लाइव (शुरू) हो जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस मानचित्र के जरिए ग्राहक किसी भी जगह पर अपने दूरसंचार सेवा प्रदाता के नेटवर्क कवरेज के परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ट्राई ने इस सुविधा को पूरे देश में शुरू करने के लिए एक नई कंपनी से करार किया है। प्राधिकरण ने पहले इसके लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैक्स से करार किया था।

    ये भी पढ़ेंः कहीं जानलेवा ना बन जाए गर्मी से राहत देने वाला AC, ऑन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    ट्राई ने पिछले साल सीमित स्तर पर नेटवर्क कवरेज मानचित्र का बीटा संस्करण शुरू किया था। इसके तहत ऐसी सुविधा दिल्ली समेत केवल दो दूरसंचार सर्किल में उपलब्ध थी। ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा ने हाल ही में बताया कि पूरे देश के लिए नेटवर्क कवरेज मानचित्र तैयार किया जा रहा है। इसके तहत उन क्षेत्रों का पता लगाना आसान होगा, जहां नेटवर्क नहीं है या आंशिक है। उन्होंने कहा कि एक नई कंपनी के साथ करार किया गया है, जो यह काम कर रहा है। इसके अलावा दूरसंचार कंपनियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vodafone ने लॉन्च किया 300 रुपये से भी कम का प्लान, मिलेगी 70 दिनों की वैधता

    गुणवत्ता पर लगातार नजर

    शर्मा ने कहा कि नियामक हमेशा सेवा की गुणवत्ता को लेकर चिंतित है। हैं। इसके लिए दूरसंचार कंपनियों की ओर से दी जा रही सेवा की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने शहरों की संख्या बढ़ा दी है... अब 100 से अधिक शहरों को कवर किया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे और रेलमार्गों को भी कवर किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें