अब सिर्फ 6.46 रुपये में मोबाइल नंबर कराएं पोर्ट, 11 नवंबर से लागू होगा नया नियम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Trai prescribes rate of Rs 6.46 for mobile number portability effective from 11th november
Mobile user

    यदि आप भी अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की कीमत कम कर दी है। अब आप सिर्फ 6.46 रुपये में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा सकेंगे। इसकी शुरुआत 11 नवंबर से होगी।

    ट्राई ने एमएनपी को लेकर दिए गए अपने में एक बयान में कहा कि अभी तक सामने आए सभी सुझावों के बाद 30 सितंबर को दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पोर्ट लेनदेन शुल्क और डिपिंग शुल्क (दूसरा संशोधन) नियमन, 2019 जारी किया है।

    विज्ञापन

    इसके तहत एमएनपी के लिए 6.46 रुपये का शुल्क तय किया गया है। नया नियम 11 नवंबर से लागू होगा जिसके बाद आपको एमएनपी के लिए सिर्फ 6.46 रुपये देने होंगे। बता दें कि पहली बार 2009 में एमएनपी के लिए शुल्क तय किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने ही ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की नई कीमत 5.74 रुपये रखी थी लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। वहीं एमएनपी की नई दरें पहले 30 सितंबर से लागू होने वाली थीं , लेकिन अब इसकी तारीख 11 नवंबर हो गई है। बता दें कि कंपनियां अपने ग्राहकों के नंबर पोर्ट करने के लिए 19 रुपये का भुगतान करती हैं। इसके अलावा जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियां साल में 75 करोड़ रुपये की बचा सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें