BSNL के इन प्लान में यूजर्स को मिलेगा 1.5GB एक्स्ट्रा डाटा और अनलिमिटेड कॉल, ऐसे उठाएं फायदा

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए पुराने प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया है। इस अपग्रेडेशन में 349 रुपये से लेकर 1,699 रुपये वाले रिचार्ज पैक शामिल हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इन प्लान्स में अतिरिक्त 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं, इससे पहले बीएसएनएल यूजर्स को इन रिचार्ज पैक में 1 जीबी डाटा मिल रहा था।
उपभोक्ता सिर्फ अक्टूबर में ही 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद नंवबर और दिसंबर में यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा ही मिलेगा। बीएसएनएल ने इन प्रीपेड प्लान्स को जुलाई में भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। पहले उपभोक्ताओं को इन प्लान प्रतिदिन 2.2 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन इसको कम कर 2 जीबी कर दिया था। आपको बता दें कि 1.5 जीबी डाटा वाला ऑफर इन सभी 6 प्लान पर उपलब्ध है।
उपभोक्ताओं को इस ऑफर के तहत अक्टूबर में 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। यूजर्स को 1,699 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलता है। अब यूजर्स को नए ऑफर में 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, जो कि जुड़कर 3.5 जीबी हो जाएगा। इसके अलावा 485 और 666 रुपये वाले प्लान में कुल 3 जीबी डाटा रोजाना दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं को नंवबर और दिंसबर में पहले की तरह 1 जीबी डाटा मिलेगा। बीएसएनएल का यह ऑफर को 2 अक्टूबर से लागू हो गया है। वहीं, कंपनी शुरुआत में 1,699 रिचार्ज प्लान वाले यूजर्स को प्रतिदिन 4.2 जीबी डाटा प्रदान करती थी।