TRAI: दो सिम कार्ड के लिए देने होंगे पैसे? अब दूरसंचार विभाग का आया बयान, जानें क्या कहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

दूरसंचार विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि यह अटकलें हैं कि ट्राई एक से अधिक सिम या नंबर के लिए ग्राहकों से शुल्क लेने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
TRAI plans to charge customers for having multiple SIMs or numbering resources is completely false
sim card user - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    हाल ही में ईटी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार एक फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्लान कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। नियामक की ओर से कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है।

    नियामक के प्रस्ताव के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया था कि सभी के पास दो सिम वाले स्मार्टफोन हैं और सभी के पास दो सिम कार्ड हैं लेकिन इस्तेमाल एक ही सिम का कर रहे हैं। नियामक का कहना है कि मोबाइल नंबर सरकार की संपत्ति है जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। ऐसे में सरकार सिम कार्ड के बदले एक शुल्क की वसूली कर सकती है।

    विज्ञापन

    अब दूरसंचार विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि यह अटकलें हैं कि ट्राई एक से अधिक सिम या नंबर के लिए ग्राहकों से शुल्क लेने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से गलत है। ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है। सरकार ने रिपोर्ट को खारीज कर दिया है। ऐसे में यदि आपके पास भी दो सिम कार्ड हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें