दो सिम रखने वालों से सरकार लेगी पैसे!

अमर उजाला

Fri, 14 June 2024

Image Credit : FREEPIK

सरकार एक फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों पर चार्ज लगाने का प्लान कर रही है।

Image Credit : FREEPIK

रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। नियामक की ओर से कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है।

Image Credit : FREEPIK

नियामक का कहना है कि आज सभी के पास दो सिम वाले स्मार्टफोन हैं और सभी के पास दो सिम कार्ड हैं लेकिन इस्तेमाल एक ही सिम का कर रहे हैं।

Image Credit : FREEPIK

नियामक के मुताबिक फोन नंबर सरकार की संपत्ति है जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। ऐसे में सरकार सिम कार्ड के बदले एक शुल्क की वसूली कर सकती है।

Image Credit : Istock

दो सिम में से एक को इस्तेमाल करते हैं और दूसरे को सिर्फ चालू रखने के लिए रिचार्ज करते हैं। ग्राहकों की संख्या कम होने के डर से टेलीकॉम कंपनियां भी इन सिम कार्ड को बंद नहीं करती हैं।

Image Credit : Freepik

नियामक के मुताबिक सिम कार्ड पर एक तय शुल्क लिया जा सकता है जो कि सालाना होगा यानी साल में एक बार एक शुल्क देना होगा।

Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More