TRAI New Rule: इस तरह के मैसेज अपने आप होंगे ब्लॉक, एक अक्तूबर से लागू हो रहा नया नियम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

वैसे तो TRAI ने यह आदेश 20 अगस्त को ही पारित किया था जिसमें कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियां उन सभी मैसेज को ब्लॉक करें जिनमें गैर-सत्यापित लिंक्स हैं या फिर APKs लिंक हैं, लेकिन अब इस आदेश को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
TRAI new rule to BLOCK unapproved URLs in SMS take effect from October 1
mobile PHONE - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने टेलीकॉम ग्राहकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। ट्राई ने अनचाहे और स्पैम वाले वेब लिंक को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। ट्राई ने एक ऐसा इंतजाम कर दिया है कि मैसेज में आने वाले वेब लिंक अपने आप ब्लॉक हो जाएंगे। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश देते हुए कहा है कि SMS में भेजे जाने वाले OTT लिंक और APKs लिंक के अलावा सभी तरह के संदिग्ध लिंक को ऑटोमैटिक तौर पर ब्लॉक किया जाए।

    वैसे तो TRAI ने यह आदेश 20 अगस्त को ही पारित किया था जिसमें कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियां उन सभी मैसेज को ब्लॉक करें जिनमें गैर-सत्यापित लिंक्स हैं या फिर APKs लिंक हैं, लेकिन अब इस आदेश को लागू किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    इस नियम का पालन करने के लिए पंजीकृत एसएमएस भेजने वालों को अपने लिंक संबंधित प्रदाता पोर्टल्स पर व्हाइटलिस्ट करना अनिवार्य है। अब तक 3,000 से अधिक पंजीकृत भेजने वालों ने 70,000 से अधिक लिंक व्हाइटलिस्ट किए हैं। जो भेजने वाले 1 अक्टूबर 2024 (अंतिम तिथि) से पहले अपने लिंक व्हाइटलिस्ट नहीं करेंगे, वे URL वाले संदेश नहीं भेज पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें