ट्राई की रिपोर्ट: एयरटेल ने जियो को फिर छोड़ा पीछे, जनवरी में जोड़े 58 लाख नए ग्राहक
जनवरी 2021 में एयरटेल ने ग्राहकों को जोड़ने के बारे में बाजी मारी है। जनवरी में एयरटेल ने सबसे ज्यादा 58 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि जियो को 19 लाख, वोडाफोन आइडिया को 17 लाख और बीएसएनएल को 8 लाख नए ग्राहक मिले हैं।

विस्तार
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक्टिव वायरलेस कनेक्शन (मोबाइल) की संख्या 97.8 करोड़ हो गई है। वहीं कुल वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 118 करोड़ के पार पहुंच गई है। केवल जनवरी 2021 में करीब 97 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी (MNP) कराने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल जनवरी में 76.3 लाख लोगों ने एमएनपी के लिए आवेदन किए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि लोग अपनी टेलीकॉम कंपनी की सेवा से संतुष्ट नहीं हैं।
बिहार में सबसे कम यूजर्स
ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अभी भी मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या देश में सबसे कम है। बिहार में मोबाइल यूजर्स की संख्या महज 5.3 करोड़ है जो कि सबसे कम है। वहीं दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी 27.4 करोड़ है। यह संख्या मोबाइल और टेलीफोन दोनों की है।
वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो टॉप पर
ट्राई के रिपोर्ट के मुताबिक वायरलेस सब्सक्राइबर्स मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 35.30 फीसदी है, जबकि 29.62 फीसदी के साथ एयरटेल दूसरे नंबर, 24.58 फीसदी के साथ वोडाफोन आइडिया तीसरे नंबर पर और 10.21 के साथ BSNL चौथे नंबर पर है।
जनवरी 2021 में एयरटेल ने ग्राहकों को जोड़ने के बारे में बाजी मारी है। जनवरी में एयरटेल ने सबसे ज्यादा 58 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि जियो को 19 लाख, वोडाफोन आइडिया को 17 लाख और बीएसएनएल को 8 लाख नए ग्राहक मिले हैं। बता दें कि इससे पहले भी नए ग्राहकों को जोड़ने में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा था।
नवंबर 2020 में भी Airtel ने जियो को पछाड़ते हुए 43 लाख नए ग्राहक जोड़े थे। उससे पहले अक्तूबर में भी Airtel ने जियो को नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में पीछे छोड़ा था। अक्तूबर 2020 में Airtel ने 36.7 लाख नए ग्राहक जोड़े थे, जबकि जियो को 22.2 लाख नए ग्राहक मिले थे।
- स्नैपचैट ने भारत में लॉन्च किया शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म 'स्पॉटलाइट', टिकटॉक की कमी करेगा पूरी
- Redmi Smart TV: 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर रेडमी स्मार्ट टीवी लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड 10
- अमेरिकी कंपनी एंकर ने भारत में लॉन्च किया कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर
- कूलिंग सिस्टम और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ iQoo Neo 5