TRAI: एक फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने पर देने होंगे पैसे, सरकार लगा सकती है चार्ज
नियामक का कहना है कि मोबाइल नंबर सरकार की संपत्ति है जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। ऐसे में सरकार सिम कार्ड के बदले एक शुल्क की वसूली कर सकती है।

विस्तार
यदि आप भी दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार ने एक फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्लान कर रही है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। नियामक की ओर से कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है।
नियामक का कहना है कि आज सभी के पास दो सिम वाले स्मार्टफोन हैं और सभी के पास दो सिम कार्ड हैं लेकिन इस्तेमाल एक ही सिम का कर रहे हैं। नियामक का कहना है कि मोबाइल नंबर सरकार की संपत्ति है जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। ऐसे में सरकार सिम कार्ड के बदले एक शुल्क की वसूली कर सकती है।
नियामक के मुताबिक लोग दो सिम कार्ड रखते हैं। एक को इस्तेमाल करते हैं और दूसरे को सिर्फ चालू रखने के लिए रिचार्ज करते हैं। ग्राहकों की संख्या कम होने के डर से टेलीकॉम कंपनियां भी इन सिम कार्ड को बंद नहीं करती हैं।
- जानकारी: इन छह देशों में WhatsApp है बैन, सरकार नहीं करने देती इस्तेमाल, जानें बड़ी वजह
- मुद्दे की बात: रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे
- Tech News: YouTube में भी आ रहा है गूगल लेंस का बटन, फोटो से सर्च कर सकेंगे वीडियो
- ये AC Tips कोई नहीं बताएगा, जान लेंगे तो मनचाहा बिल आएगा