मुद्दे की बात: रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

इन प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी मिलती है, हालांकि कुछ शर्तें भी होती हैं। कई बार हम बजट कम होने के कारण रिफर्बिश्ड आइटम खरीदने की सोचते हैं। यदि यह बात लैपटॉप के लिए है तो आपको इन जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

refurbished laptop buying guide check these 5 things before purchase
Laptop Buying Guide - फोटो : istock

    विस्तार

    भारत में रिफर्बिश्ड गैजेट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। तमाम ऐसी वेबसाइट लॉन्च हो गई हैं जो रिफर्बिश्ड टीवी से लेकर मोबाइल और लैपटॉप से लेकर कैमरा तक बेच रही हैं। इन प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी मिलती है, हालांकि कुछ शर्तें भी होती हैं। कई बार हम बजट कम होने के कारण रिफर्बिश्ड आइटम खरीदने की सोचते हैं। यदि यह बात लैपटॉप के लिए है तो आपको इन जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

    • विश्वसनीयता:सबसे पहले चेक करें कि आप कहां से रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं। किसी विश्वसनीय विक्रेता या कंपनी से ही रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदें। कई नामी ई-कॉमर्स साइट पर भी रिफर्बिश्ड लैपटॉप अच्छी कीमत और अच्छी कंडीशन में मिलते हैं। साइट पर रिव्यू और रेटिंग भी चेक करें।
    • वॉरंटी और रिटर्न पॉलिसी:किसी भी रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि लैपटॉप पर कम से कम 6 महीने की वारंटी मिल रही है। यदि इससे कम की वारंटी मिल रही है तो आपको नुकसान हो सकता है। यह भी चेक करें रिटर्न पॉलिसी क्या है और यदि लैपटॉप में कोई समस्या आती है तो उसे कैसे वापस किया जा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें