TRAI Data: देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या 115 करोड़ के पार, VI ने गंवाए 13 लाख ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Apr 2025 02:39 PM IST
सार

खास बात यह है कि इस बार रिपोर्ट में 5G यूजर्स की गिनती भी मोबाइल यूजर्स के तौर पर की गई है। पहले इन्हें फिक्स्ड वायरलाइन कैटेगरी में शामिल किया जाता था। इस बदलाव ने मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़त में योगदान दिया है।

TRAI Data The number of mobile users in the country crossed 115 crores VI lost 13 lakh customers
mobile user - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने जनवरी 2025 के लिए टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर डाटा की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस ताजा रिपोर्ट में यह साफ देखने को मिला है कि Airtel ने इस बार Jio को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। वहीं, Vodafone Idea (Vi) और BSNL को ग्राहकों के मामले में भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

    जनवरी 2025 में भारत में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 0.55% की दर से बढ़ी है और अब यह आंकड़ा 115.06 करोड़ के पार पहुंच चुका है। खास बात यह है कि इस बार रिपोर्ट में 5G यूजर्स की गिनती भी मोबाइल यूजर्स के तौर पर की गई है। पहले इन्हें फिक्स्ड वायरलाइन कैटेगरी में शामिल किया जाता था। इस बदलाव ने मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़त में योगदान दिया है।

    जनवरी में Airtel ने सबसे ज्यादा 16.5 लाख नए ग्राहक जोड़े। इससे कंपनी का बाजार हिस्सा बढ़कर 33.61% हो गया है और कुल यूजर बेस 38.69 करोड़ के पार पहुंच चुका है, वहीं Jio ने 6.8 लाख नए ग्राहक अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। इसके साथ ही Jio का बाजार हिस्सा बढ़कर 40.46% हो गया है और इसका कुल यूजर बेस 46.58 करोड़ पर पहुंच गया है।

    और पढ़ें...