Ablo: भारत सरकार का आदेश, प्ले-स्टोर से गूगल तुरंत हटाए यह चाइनीज एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने एप के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस तरह का गलत प्रस्तुतीकरण भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है।

विज्ञापन
India orders removal of Ablo Here is everything you need to know about this chinese app
ablo app - फोटो : play store

    विस्तार

    भारत सरकार ने गूगल को आदेश दिया है कि वह प्ले स्टोर से चीनी वीडियो चैट एप 'Ablo' को हटा दे। इस एप के खिलाफ कार्रवाई का मुख्य कारण यह है कि इसने भारत के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों को गलत तरीके से दिखाया गया और लक्षद्वीप द्वीप समूह को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने एप के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस तरह का गलत प्रस्तुतीकरण भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है।

    इस नोटिस में 1990 के आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) का हवाला दिया गया, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटाना अनिवार्य बताया गया है। जब यह नोटिस जारी हुआ, तब तक Ablo एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था, लेकिन इसे एपल के App Store से पहले ही हटा दिया गया था।

    विज्ञापन

    Ablo एक सोशल वीडियो चैट एप था, जिसे बेल्जियम की कंपनी MassiveMedia ने तैयार किया था। बाद में इस कंपनी को Match Group ने खरीद लिया, जो Tinder और OkCupid जैसे लोकप्रिय डेटिंग एप्स का भी मालिक है। यह एप दुनियाभर के लोगों से वीडियो कॉल और इंस्टेंट मैसेजिंग के जरिए जुड़ने का मौका देता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें