अब 11 अंकों का नहीं होगा आपका मोबाइल नंबर, ट्राई ने की पुष्टि

विस्तार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने रविवार को मोबाइल फोन के लिए 11 अंकों की नंबरिंग योजना की सिफारिश को अस्वीकार कर दिया है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें कहा गया था कि ट्राई ने 10 में अंकों की नंबरिंग योजना को 11 तक विस्तारित करने का सुझाव दिया था। इसके अलावा लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले "0" लगाने की मांग भी की थी।
ट्राई ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमने नई 11 अंकों वाली योजना को अस्वीकार कर दिया है। देश में यूजर्स को 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर मिलते रहेंगे। इससे पहले कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें कहा गया था ट्राई ने मोबाइल सेवाओं के लिए 11 अंकों की नंबरिंग योजना की सिफारिश की थी।
आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने नई सिफारिशें की थी, जिसमें मुताबिक लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए 'यूनिफाइड नंबरिंग प्लान' भी शामिल था। इस सिफारिश के अनुसार लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले "0" लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मौजूदा मोबाइल में अंकों की संख्या को 10 से 11 करने का भी सुझाव दिया गया था। फिलहाल लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए शून्य लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।