केंद्र सरकार ने फाइल-शेयरिंग साइट WeTransfer पर लगाया बैन, जानें वजह

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 31 May 2020 10:51 AM IST
सार
विज्ञापन
indian government bans wetransfer website for security reasons know about it
wetransfer - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत सरकार के टेलीकम्युनिकशन विभाग ने लोकप्रिय फाइल-शेयरिंग वेबसाइट वीट्रांसफर पर बैन लगा दिया है। इस बात की जानकारी मुबंई मिरर की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीट्रांसफर को बंद करने की वजह सार्वजानिक हित और राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया गया है। साथ ही सरकार का मानना है कि देश के हित के लिए यह कदम उठाया गया है।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम विभाग ने 18 मई को ही देशभर के सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को नोटिस जारी कर वीट्रांसफर को बैन करने का आदेश दिया था। हालांकि, वीट्रांसफर की साइट अभी भी एयरटेल के नेटवर्क पर आसानी से खुल रही है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Vodafone का शानदार रिचार्ज प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगा 50GB डाटा

    क्या है WeTransfer

    वीट्रांसफर एक मैसेंजर सेवा है, जिसके जरिए यूजर्स आसानी से किसी को भी 2 जीबी तक की फाइल भेज सकते हैं। वहीं, लॉकडाउन के दौरान वीट्रांसफर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WeTransfer ऐसे करता है काम

    फाइल भेजने के लिए यूजर्स को सबसे पहले साइट पर जाकर लॉगइन करना होता है। इसके बाद भेजने वाली फाइल अटैच करना होती है। अटैच करने के बाद जिस यूजर को पास फाइल भेजनी है, उसका ई-मेल डालना पड़ता है। इतना करने के बाद फाइल आसानी से ट्रांसफर हो जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें