Whatsapp जल्द लॉन्च करने वाला है नया फीचर, चार से ज्यादा यूजर्स कर सकेंगे ग्रुप वीडियो कॉल

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। अब इस कड़ी में व्हाट्सएप जल्द एक नया फीचर लेकर आने वाला है, जिसके जरिए एक बार में 4 से ज्यादा यूजर्स ग्रुप वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ग्रुप कॉलिंग फीचर की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप जल्द ग्रुप कॉलिंग फीचर लॉन्च करने वाला है, जिसकी मदद से एक बार में 6 से ज्यादा यूजर्स वीडियो कॉल कर सकेंगे। साथ ही इस फीचर से गूगल डुओ और जूम एप को कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना हैं कि इससे लॉकडाउन के दौरान घर में रहने वाले लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रहेंगे।
भारत सरकार ने लोगों तक कोरोना वायरस की सही जानकारी पहुंचाने के लिए MyGov कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट को लॉन्च किया था। अगर आप भी चैटबॉट का इस्तेमाल करना चाहते है, तो इस नंबर 9013151515 को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर में सेव करें। इसके बाद Hi लिखकर व्हाट्सएप मैसेज भेजें। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें कोरोना के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया होगा। साथ ही कोरोना को लेकर कई सारे सवालों के जवाब भी आपको मिलेंगे। आपको बस मैसेज में से विकल्प को चुनकर ए, बी, सी और डी में रिप्लाई करना होगा।
कोरोना वायरस की वजह से अब तक 437 लोगों की मौत हो गई हैं और 13,387 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 1,749 लोग ठीक हो चुके हैं।
- रिलायंस और फेसबुक मिलकर बना रही हैं एक 'Super App', एक ही एप से होंगे सभी तरह के काम
- Zoom App: सरकार ने किया अलर्ट, कहा- खतरे से खाली नहीं है जूम एप का इस्तेमाल
- माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर को मिला मराठी समेत पांच भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- TikTok यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, हैकर ने WHO के अकाउंट से शेयर किया फर्जी वीडियो