Drones of India: भारत के 5 खतरनाक ड्रोन जिनसे कांपते हैं दुश्मन, चीन-अमेरिका तक रहते हैं सतर्क
Drones of India:
ड्रोन तकनीक अब युद्ध की दुनिया में मिसाइलों जितनी अहम हो चुकी है। भारत के पास भी कई ऐसे एडवांस ड्रोन हैं जो दुश्मन पर नजर रखने से लेकर हमला करने तक में माहिर हैं। आइए जानते हैं भारत के सबसे ताकतवर ड्रोन कौन-कौन से हैं।

विस्तार
हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ड्रोन अब केवल निगरानी उपकरण नहीं, बल्कि निर्णायक हथियार बन चुके हैं। इजराइल पर हमले के जवाब में ईरान ने 100 से ज्यादा ड्रोन एक साथ छोड़े थे, जिसने दुनिया को इन मानव रहित विमानों की ताकत दिखा दी। भारत ने भी इस दिशा में बड़ी प्रगति की है और अब उसके पास ऐसे कई उन्नत ड्रोन हैं जो दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने के साथ-साथ आवश्यक होने पर उसे पलभर में खत्म करने की क्षमता रखते हैं।
HAROP ड्रोन
इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित HAROP ड्रोन भारत के ड्रोन बेड़े में शामिल सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुश्मन की रडार प्रणाली को पहचानकर सीधा उस पर हमला करता है और टारगेट से टकराकर खुद को विस्फोट के जरिए नष्ट कर देता है। यह ड्रोन लगभग 500 किलोमीटर तक उड़ सकता है और करीब 9 घंटे तक हवा में बना रह सकता है। इसकी तेज गति और सटीकता इसे दुश्मन के लिए एक साइलेंट किलर बनाती है।
यह भी पढ़ें: वेबसाइट और वेब पोर्टल में क्या फर्क है? जिसने जान लिया वो कहलाएगा प्रो!
Heron Mark 2
भारत ने 2023 में यह आधुनिक ड्रोन इजरायल से खरीदा था। यह ऊंचाई से दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम है और जरूरत पड़ने पर सटीक हमला भी कर सकता है। यह 24 घंटे तक हवा में उड़ सकता है और इसकी उड़ान सीमा लगभग 3000 किलोमीटर तक है। इसमें हाई-टेक कैमरे, रडार और लेजर टारगेटिंग सिस्टम लगे होते हैं, जो इसे मल्टी-रोल ड्रोन बनाते हैं।
Kamikaze ड्रोन
नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज द्वारा विकसित यह आत्मघाती ड्रोन भारत की आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक की एक मिसाल है। यह एक बार इस्तेमाल होने वाला ड्रोन है जो दुश्मन के ठिकाने से टकराकर खुद को विस्फोट में उड़ा देता है। इसकी रफ्तार करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 1000 किलोमीटर की दूरी तक उड़ सकता है। इसकी छोटी बनावट और लो-रेडार सिग्नेचर इसे दुश्मन के लिए पकड़ पाना मुश्किल बना देते हैं।
यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी पर न करें हद से ज्यादा भरोसा, इन 5 जानकारियों को शेयर करना पड़ सकता है भारी
Hermes 900
Adani Defence और इजरायली कंपनी एल्बिट सिस्टम्स की साझेदारी से बना Hermes 900 ड्रोन भारत की सुरक्षा रणनीति में अहम भूमिका निभा रहा है। यह ड्रोन 30 घंटे से ज्यादा समय तक 30,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें लेना और टारगेट की पहचान करना, जिससे यह हर मौसम में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करता है।
MQ-9 Reaper
MQ-9 Reaper अमेरिकी तकनीक से बना एक ऐसा ड्रोन है जो दुनिया के सबसे खतरनाक यूएवी में गिना जाता है। भारत के पास इस ड्रोन का एडवांस वर्जन है, जो जासूसी, निगरानी और हमला – तीनों काम एकसाथ करने में सक्षम है। यह ड्रोन 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और करीब 1900 किलोमीटर तक की रेंज में ऑपरेशन कर सकता है। इसकी स्पीड लगभग 482 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 1700 किलो से अधिक पेलोड ले जा सकता है।