शाओमी, ऐपल और सैमसंग के खराब हुए फोन आपके घर पर रिपेयर करेगी यह कंपनी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Togofogo to offer On-Site Phone Repair exclusively for Apple, Samsung and Xiaomi phones
Xiaomi Mi A2

    भारत में पुराने स्मार्टफोन को नया कर बेचने वाली ऑनलाइन कंपनी, टोगोफोगो ने स्मार्टफोन की रिपेयरिंग के लिए एफोरसर्व के साथ गठजोड़ किया था, वहीं अब कंपनी ने ऐपल, सैमसंग और शाओमी स्मार्टफोन के लिए विशेष ऑन-साइट रिपेयर की घोषणा की है। ऐसे में आपको अब अपने फोन को रिपेयर करवाने के लिए सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    कंपनी का दावा है कि एफोरसर्व के पास 4500 से अधिक इंजीनियर्स हैं जो पिछले दो सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। टोगोफोगो 45 प्रमुख शहरों में 300 सेवा केंद्र हैं। टोगोफोगो का उद्देश्य लोगों को कम समय में अच्छी सेवा देना है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 2,500 रुपये में मोटोरोला के 4जी स्मार्टफोन, 4,119 में आईफोन

    इस साझेदारी पर टोगोफोगो के सीईओ ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'हमने 18 साल के अनुभव के साथ मोबाइल रिपेयर और नवीनीकरण सेवाओं के लिए Aforeserve.com के साथ करार किया है। समय के साथ, हमने महसूस किया कि ‘ऑन-साइट’ रिपेयर सुविधा की उभरती आवश्यकता है जो उपभोक्ताओं के लिए लगभग आधा समय बचा सकती है। इसे ऐपल, सैमसंग और शाओमी के लिए एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें