ऑफर-ऑफर-ऑफर ! 2,500 रुपये में मोटोरोला के 4जी स्मार्टफोन, 4,119 में आईफोन

यदि आप भी किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो कम कीमत में मिल जाए और उसमें सारे फीचर्स हों और साथ ही किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो तो यह खबर सिर्फ आप ही के लिए है। पिछले कुछ दिनों से अचानक से रीफर्बिस्ड स्मार्टफोन और लैपटॉप बेचने का ट्रेंड शुरू हो गया है। अभी हाल ही में फ्लिपकार्ट ने 2गुड नाम से एक वेबसाइट लांच किया लेकिन क्या आप जानते हैं कि टोगोफोगो नाम की भी एक वेबसाइट है जहां से आप आईफोन 70 फीसदी की छूट के साथ 3,399 रुपये की शुरुआती कीमत और मोटोरोला के स्मार्टफोन 4 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं तो आइए जानते हैं कि किस कंपनी का कौन-सा फोन कितने में मिल रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें इस वेबसाइट पर ओएलएक्स और क्विकर की तरह ही सेकेंड हैंड स्मार्टफोन मिलेंगे, लेकिन यहां की अच्छी बात यह है कि कंपनी खुद फोन को चेक करती है और फिर देखती है कि फोन की कंडिशन क्या है, उसके बाद फोन के साथ वेबसाइट पर यह भी बताती है कि फोन किस कंडिशन में है। जबकि ओएलएक्स पर लोग खुद ही फोन को बेचने लगते हैं। इस वेबसाइट का नाम टोगोफोगो डॉट कॉम (togofogo.com) है। इस वेबसाइट पर सैमसंग, एप्पल, ब्लैकबेरी, सोनी, आसुस, मोटोरोला और शाओमी जैसे करीब 20 कंपनियों के सेकेंड हैंड स्मार्टफोन बिकते हैं। आइए ऑफर के बारे में जानते हैं।

मोटोरोला का मोटो जी (थर्ड जेनरेशन) का 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाला वेरियंट 4,489 रुपये में मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरी तरह से ठीक है। इसमें 5 इंच की डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 4जी सपोर्ट दिया गया है।