Apple New CEO: क्या टिम कुक छोड़ रहे एपल की कमान? नई रिपोर्ट ने अटकलों पर लगाया ब्रेक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 28 Nov 2025 09:59 PM IST
सार

Tim Cook Resignation Rumours:

पिछले कुछ समय से चल रही चर्चाओं में दावा किया जा रहा था कि Apple के CEO टिम कुक अगले साल अपना पद छोड़ सकते हैं, लेकिन नई रिपोर्ट ने इन दावों को गलत बताया है।

tim cook apple ceo resignation mark gurman declines rumours new report
टिम कुक - फोटो : एएनआई (फाइल)

    विस्तार

    पिछले कुछ हफ्तों से यह चर्चा गर्म थी कि एप्पल के CEO टिम कुक अगले साल अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैं। लेकिन ब्लूमबर्ग के मशहूर रिपोर्टर मार्क गुरमन ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उनके मुताबिक, कंपनी के अंदर ऐसी कोई तैयारी या संकेत नहीं दिख रहे हैं जो कुक के जल्द पद छोड़ने की ओर इशारा करें।

    टिम कुक बने रहेंगे सीईओ

    हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टिम कुक जुलाई 2026 तक CEO पद से इस्तीफा दे देंगे। गुरमन ने अपने 'Power On' न्यूजलेटर में साफ कहा कि यह जानकारी गलत है और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वह इस समयसीमा में इस्तीफे की कोई संभावना नहीं देख रहे।

    दशकों तक नेतृत्व करने वाले CEOs में शामिल

    इस महीने 65 वर्ष के हुए टिम कुक अब सिलिकॉन वैली के उन दुर्लभ CEOs में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने इतने लंबे समय तक अपनी कंपनी का नेतृत्व किया है। 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद Apple की कुक ने एपल की कमान संभाली थी। अपने कार्यकाल में कुक ने कंपनी की मार्केट वैल्यू को 350 बिलियन डॉलर से लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड उपलब्धि है।

    गुरमन का कहना है कि Apple की निरंतर सफलता के बाद कंपनी की लीडरशिप पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार टिम कुक के पास है। माना जा रहा है कि जब भी वे CEO पद छोड़ेंगे, तब भी वे कंपनी में चेयरमैन जैसी भूमिका निभाकर अपना योगदान जारी रखेंगे।

    कुक के बाद कौन?

    इस बीच, Apple के संभावित अगले CEO को लेकर भी चर्चा गर्म है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग जॉन टर्नस फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि Apple की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें