अमर उजाला
Sat, 23 November 2024
प्रसार भारती ने हाल ही में Waves नाम से एक एप लॉन्च किया है जो कि एक ओटीटी एप है।
Waves का उद्देश्य लोगों को तमाम तरह के वीडियो कंटेंट देना है।
Waves को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए पेश किया गया है, प्ले-स्टोर पर इसके डाउनलोड्स 1 लाख से अधिक हो चुके हैं
लेकिन यूजर्स परेशान हैं। यूजर्स का कहना है कि Waves एप बहुत हैंग हो रहा है।
इसके अलावा लोगों का कहना है कि यह एप ओपन ही नहीं हो रहा है और हद से ज्यादा टीजर विज्ञापन आ रहे हैं।
Waves को 65 लाइव टीवी चैनल के साथ मिलते हैं और 12 भाषाओं का सपोर्ट है जिनमें हिंदी, मराठी आदि शामिल हैं।
Waves पर मनोरंजन, शिक्षा और गेमिंग से जुड़े कंटेंट मिलेंगे। एप पर फ्री में गेम खेले जा सकेंगे।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें