10 अंकों का ही रहेगा मोबाइल नंबर, अफवाह से बचें, जानें सच्चाई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Feb 2018 05:08 PM IST
There is no 13 digit mobile number coming up says The department of telecommunications
Mobile Number

    पिछले दो दिनों से खबरें चल रही हैं कि जल्द ही आपका मोबाइल नंबर बदलने वाला है। सरकार 10 अंकों के मोबाइल नंबर्स को हटाकर 13 अंकों का नया नंबर जारी करने की तैयारी में है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि दूरसंचार मंत्रालय ने सभी राज्यों को 13 अंकों वाले मोबाइल नंबर M2M (मशीन-टू-मशीन) के संबध में दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। अगर आपको भी यह मैसेज मिला है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    केवल मशीन-टू-मशीन सिम कार्ड्स के लिए ही जारी होंगे 13 अंकों के नंबर

    Mobile User
    Mobile User

    वहीं इस मामले पर दूरसंचार विभाग ने बुधवार को कहा कि सभी यूजर्स के लिए 13 अंकों के मोबाइल नंबर जारी करने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से एक अफवाह है। दरअसल यह आदेश केवल मशीन-टू-मशीन सिम कार्ड्स के लिए है जिसमें 13 अंकों के नंबर जारी करने को कहा गया है। ऐसे में देशभर के मोबाइल यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

    टेलीकॉम डिपार्टमेंट के निर्देशों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियां 1 जुलाई 2018 से मशीन-टू-मशीन सिम के लिए 13 डिजिट वाले नंबर जारी करेंगी। इसके बाद मौजूदा एम-टू-एम नंबरों को 1 अक्टूबर 2018 से 13 अंकों के नंबरों पर पोर्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए 31 अक्टूबर आखिरी तारीख है।

    क्या होता है मशीन-टू-मशीन नंबर?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें