भारत में सिर्फ 30% महिलाएं करती हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या को लेकर इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और Kantar IMRB ने 'इंटरनेट इन इंडिया 2017' नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जून 2018 तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। इस रिपोर्ट में गौर करने वाली बात यह है कि 30 फीसदी (14.3 करोड़) महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं, जबकि दिसंबर 2017 में भारत में कुल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 481 मिलियन यानी 48.1 करोड़ थी।
वहीं इस रिपोर्ट से यह भी बात सामने आई है कि ग्रामीण इलाकों में स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में जहां 87 फीसदी लोग स्मार्टफोन पर इंटरनेट यूज करते हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में स्मार्टफोन पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 86 फीसदी है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक 918 मिलियन यानी 91.8 करोड़ की ग्रामीण आबादी में से 18.6 करोड़ लोग इंटरनेट यूज करते हैं, वहीं 455 मिलियन (45.5 करोड़) की शहरी आबादी में से 295 मिलियन (29.5 करोड़) लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 2016 के दिसंबर के बाद से शहरी