एलन मस्क का बड़ा बयान: जल्द हो सकता है Tesla और xAI का मर्जर, शेयरधारकों की मंजूरी का है इंतजार
अपनी स्थापना के बाद से xAI ने तेजी से विकास किया है और भारी मात्रा में कंप्यूटिंग पावर में निवेश कर रही है। Colossus फैसिलिटी, मेम्फिस, टेनेसी में स्थित है जहां xAI ने 2 लाख से अधिक GPU इंस्टॉल किए हैं। मस्क ने इस क्षेत्र में एक और बड़े डेटा सेंटर की योजना का खुलासा किया है, जिसका लक्ष्य 10 लाख GPUs तक बढ़ाना है।

विस्तार
दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक, एलन मस्क ने संकेत दिए हैं कि उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla और AI स्टार्टअप xAI का भविष्य में विलय (मर्जर) हो सकता है। मंगलवार को CNBC के डेविड फेबर से बातचीत में मस्क ने कहा, “यह कुछ ऐसा नहीं है जिस पर मैं अभी विचार कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि बेशक इसके लिए टेस्ला के शेयरधारकों की सहमति जरूरी होगी।”, हालांकि मस्क की यह टिप्पणी सीधे तौर पर मर्ज की योजना की पुष्टि नहीं करती, लेकिन इसने ऑटोमोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोनों क्षेत्रों में उनके बढ़ते प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
एलन मस्क ने 2023 में xAI नामक AI स्टार्टअप लॉन्च किया था। आज यह कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) की मालिक भी है। अपनी स्थापना के बाद से xAI ने तेजी से विकास किया है और भारी मात्रा में कंप्यूटिंग पावर में निवेश कर रही है। Colossus फैसिलिटी, मेम्फिस, टेनेसी में स्थित है जहां xAI ने 2 लाख से अधिक GPU इंस्टॉल किए हैं। मस्क ने इस क्षेत्र में एक और बड़े डेटा सेंटर की योजना का खुलासा किया है, जिसका लक्ष्य 10 लाख GPUs तक बढ़ाना है।
मस्क ने एक अहम बयान देते हुए कहा, “कुछ साल पहले मैंने भविष्यवाणी की थी कि AI की सबसे बड़ी बाधा चिप्स होंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि Tesla और xAI दोनों NVIDIA, AMD और अन्य कंपनियों से चिप्स मंगाते रहेंगे ,हालांकि मस्क ने पहले NVIDIA को xAI की चिप डिलीवरी को Tesla से प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था, फिर भी दोनों कंपनियों के बीच व्यावसायिक संबंध मजबूत बने हुए हैं। xAI ने 2024 में $191 मिलियन (लगभग ₹1,635 करोड़) और 2025 की शुरुआत में $36.8 मिलियन की Tesla Megapacks (बड़ी ऊर्जा भंडारण प्रणाली) पर खर्च किया है।
- Google I/O 2025: फिल्ममेकिंग के लिए गूगल ने लॉन्च किया नया AI वीडियो टूल, हॉलीवुड ने बना दी फिल्में
- AI: सर्च के नए युग की शुरुआत, पूरी तरह से 'AI मोड' में जा सकता है गूगल सर्च इंजन
- Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किया Beam, पलक झपकते 3D में बदल देगा 2D वीडियो
- Google AI Overview: अब 200 देशों के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, 40 भाषाओं का भी मिला सपोर्ट