टेलीनॉर दे रही है 47 रुपये में 56GB 4G डाटा

यह कंपनी 47 रुपये में दे रही है रोज 2GB 4G डाटा जियो के साथ डाटा वार में टेलीनॉर भी कूद पड़ी है। सभी कंपनियों को मात देते हुए टेलीनॉर ने सिर्फ 47 रुपये वाला 4जी प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत आपको 56 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी।
क्या है टेलीनॉर पर 56 जीबी डाटा वाला प्लान

telecomtalk.info की रिपोर्ट के मुताबिक टेलीनॉर ने 47 रुपये में 56 जीबी 4जी डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। हालांकि यह प्लान सभी सर्किल और सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। यह ऑफर सिर्फ कंपनी के 4जी सर्किल के लिए है। साथ ही इस प्लान के इलिजिबल ग्राहकों को कंपनी मैसेज के जरिए इस प्लान की जानकारी देगी। हालांकि इस प्लान में वॉयस कॉलिंग या फ्री मैसेज की सुविधा नहीं है। इसके अलावा कंपनी के पास 11 रुपये का भी प्लान है जिसमें 1 दिन की वैधता के साथ 1GB 4G डाटा मिलेगा, वहीं 147 रुपये वाले प्लान में 2GB 4G डाटा मिल रहा है।
बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने भी देश भर के सभी स्मार्टफोन यूजर्स को 1 जीबी फ्री डाटा दे रही है, हालांकि यह प्लान उन्हीं यूजर्स के लिए है जिनके पास बीएसएनएल का सिम है लेकिन वे अभी तक इंटरनेट यूज नहीं कर रहे हैं।