BSNL सभी स्मार्टफोन यूजर को फ्री में देगा 1GB डाटा

जियो के जवाब में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। BSNL की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि देश के उन सभी स्मार्टफोन यूजर को 1 जीबी डाटा फ्री में दिया जाएगा जो अभी तक इंटरनेट यूज नहीं कर रहे हैं।
यह प्लान देश भर के सभी स्मार्टफोन यूजर के लिए है जिनके पास बीएसएनएल का सिम कार्ड है और वे अभी तक इंटरनेट यूज नहीं कर रहे हैं। इस प्लान के तहत 24 मार्च के बाद अगले 15 दिनों में 1 जीबी डाटा यूजर्स के नंबर पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। कंपनी ने कहा है कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए यह प्लान जारी किया गया है।
बता दें कि BSNL ने हाल ही में एक 339 रुपये का प्लान जारी किया है जिसमें ग्राहकों को रोज 2GB 3जी डाटा और बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक है। इस प्लान को लेकर BSNL के ग्राहकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है।