Star Health Data leak: Telegram ने कहा- सभी बॉट को मॉनिटर नहीं कर सकते, सिर्फ कंटेंट ब्लॉक होंगे
Star Health Data Leak: स्टार हेल्थ अपनी जांच में यह भी देख रहा है कि क्या उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी का डेटा लीक में कोई संबंध था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा अधिकारी जांच में सहयोग कर रहे हैं और अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

विस्तार
स्टार हेल्थ डेटा लीक का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले कंपनी ने किसी डेटा लीक से ही इनकार कर दिया था और उसके बाद कंपनी ने डेटा लीक पुष्टि की। बाद में एक और खबर आई जिसमें कहा गया कि इस डाेटा लीक में उसकी कंपनी का ही एक अधिकारी शामिल है। इस डेटा लीक में Telegram बड़ा मुजरिम के तौर पर सामने आया है, क्योंकि डेटा लीक का पूरा खेल टेलीग्राम बॉट के जरिए ही हुआ था।
टेलीग्राम ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट में बताया कि वह उन सभी खातों की निगरानी नहीं कर सकता जो बॉट ऑपरेट करते हैं। उसने कहा कि वह केवल उन विवाद कंटेंट की ब्लॉक करेगा, जिन्हें उसे चिह्नित कर रिपोर्ट किया गया है। बता दें कि 20 सितंबर को एक हैकर ने टेलीग्राम चैटबॉट्स और एक वेबसाइट का इस्तेमाल करके स्टार हेल्थ का डेटा लीक किया जिसमें लोगों के बायोमेट्रिक पहचान पत्र और मेडिकल क्लेम पेपर्स भी शामिल हैं।
पिछले महीने स्टार हेल्थ ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया और टेलीग्राम से संबंधित सभी बॉट्स को हटाने का आदेश देने का आग्रह किया। शुक्रवार की सुनवाई में टेलीग्राम के वकील ने कहा कि सभी चैटबॉट्स पर नजर रखना भारतीय कानूनों का उल्लंघन होगा।