Alert: लोगों को हर रोज चूना लगा रहा है यह एप, गलती से भी ना करें डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Oct 2024 10:52 AM IST
सार

Lounge Pass App Scam: उन्हें इस स्कैम का पता तब चला जब उनके क्रेडिट कार्ड का बिल आया और उन्होंने एक PhonePe खाते में 87,125 रुपये का लेन-देन देखा। उनकी जानकारी के बिना उनके फोन की सेटिंग्स बदल कर कॉल फॉरवर्डिंग चालू कर दी गई थी।

Lounge Pass App Scam Targeting Indian Travellers Uncovered Swindled Rs 9 Lakhs in One Month
Pension Scam - फोटो : FREEPIK

    देश में हर रोज स्कैम हो रहे हैं। हर दिन तरीके बदल रहे हैं। हैकर्स लोगों को चूना लगाने के लिए पैंतरा भी बदल रहे हैं। आए दिन लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब एक नए तरह का स्कैम Lounge Pass एप के जरिए हो रहा है। एयरपोर्ट पर भरोसा करके लोग लाउंज सुविधा के लिए Lounge Pass एप को डाउनलोड कर रहे हैं लेकिन यह एप लोगों की जासूसी कर रहा है और उनके अकाउंट से पैसे भी निकाल रहा है। Lounge Pass को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है।

    Pension Scam
    Pension Scam - फोटो : FREEPIK

    Lounge Pass एप के शिकार लोगों की कहानी

    X पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक महिला को इस स्कैम का शिकार बताया गया। यह पोस्ट अब वायरल हो चुकी है और इसे 5,000 से अधिक लाइक्स और 2,100 से अधिक रीपोस्ट्स मिले हैं। महिला का कहना है कि यह घटना 29 सितंबर को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुई।

    Bengaluru Airport Electric Taxi
    Bengaluru Airport Electric Taxi - फोटो : X/@BLRAirport

    उन्होंने बताया कि वह अपना क्रेडिट कार्ड घर पर भूल गई थीं, लेकिन उसकी एक फोटो उनके पास थी। लाउंज एरिया में प्रवेश करने के लिए उन्होंने लाउंज के कर्मचारियों को क्रेडिट कार्ड की तस्वीर दिखाई। वहां के अटेंडेंट्स ने कथित रूप से उन्हें ‘लाउंज पास’ एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें