अपने नाम पर ले सकेंगे 18 मोबाइल नंबर, सिम कार्ड की भी नहीं होगी जरूरत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 22 May 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Telecom department of India allows use of e-SIMs, issues guidelines
Mobile user

    अगर आपने भी कभी सोचा होगा कि काश आपका स्मार्टफोन बिना सिम कार्ड के चलता तो आपका यह सपना साकार होने वाला है। अब आप बिना सिम कार्ड के भी मोबाइल चला सकेंगे। इसके अलावा आपको ऑपरेटर बदलने पर नई सिम लेने की भी जरूरत नहीं होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए ऑपरेटर बदलने पर नई सिम नहीं लेनी होगी।

    दरअसल सरकार ने ई-सिम को मंजूरी दे दी है। इसके बाद फिजिकल सिम के बदले सॉफ्टवेयर आधारित सिम का इस्तेमाल होगा। दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में गाइडलाइंस भी जारी कर दी है जिसके मुताबिक अब एक शख्स अपने नाम पर 18 कनेक्शन ले सकता है। इससे पहले प्रति व्यक्ति सिम कनेक्शन की अधिकतम सीमा 9 थी, हालांकि अभी भी 18 में से 9 सिम का इस्तेमाल मशीन-टू-मशीन कम्यूनिकेशन के लिए किया जाएगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि देशभर में सिर्फ एयरटेल और रिलायंस जियो ही दो ऐसी कंपनियां हैं जो ई-सिम प्रोवाइड करा रही हैं। अभी हाल ही में एप्पल वॉच सीरीज 3 सेलुलर में दोनों कंपनियों ने अपना ई-सिम दिया है। अभी तक ई-सिम का इस्तेमाल भारत में स्मार्टवॉच में हो रहा है जो कि आगे चलकर स्मार्टफोन में भी होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें