हॉनर 7C vs रेडमी नोट 5 प्रो vs जेनफोन मैक्स प्रो एम1: क्या कम कीमत में धांसू फोन है हॉनर 7सी?

टेलीकॉम सेक्टर के बाद मार्केट में अब एक नई जंग छिड़ गई है। मार्केट में कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ डुअल कैमरे वाले फोन लॉन्च करने की होड़ मची है। रेडमी नोट 5 प्रो की टक्कर में पहले आसुस का जेनफोन मैक्स प्रो एम1 लॉन्च हुआ और अब हॉनर 7सी लॉन्च किया है। हॉनर 7सी की कीमत की तो जेनफोन मैक्स प्रो एम1 से भी कम है तो आइए जानते हैं तीनों फोन में आपको क्या-क्या मिलता है?

हॉनर 7सी
सबसे पहले हॉनर 7सी की बात करें तो Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।

रेडमी नोट 5 प्रो
रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर है। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।
- लाखों iPhone यूजर्स का पर्सनल डाटा गूगल ने किया चोरी और ऐड के लिए बेचा
- Honor 7A व Honor 7C भारत में हुए लॉन्च, डुअल कैमरे के साथ मिलेगी फुल व्यू डिस्प्ले
- अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Vivo X21
- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए 4 स्मार्टफोन, गैलेक्सी ए6+ में मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा