Tech News: अगले 12 महीनों में सभी गांवों में मिलेगी टेलीकॉम कनेक्टिविटी, केंद्रीय मंत्री ने दी खास जानकारी

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

देश के सभी गांवों में एक साल के भीतर टेलीकॉम कनेक्टिविटी की पहुंच हो जाएगी। केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। जानें क्या है खबर की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Telecom connectivity in all villages in next 12 months said Scindia
Tech News - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने शनिवार (27 जुलाई) को एक बड़ा बयान दिया। सिंधिया ने कहा कि अगले 12 महीनों के लक्ष्य के भीतर देश के गांवों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी कवरेज को सौ फीसदी कर दिया जाएगा। केंद्रीय दूरसंचार और नोर्थ ईस्टर्न रीजन विकास मंत्री सिंधिया ने कहा कि मंत्रीमंडल ने इसके लिए एक विशेष फंड को मंजूरी दे दी है। कार्य की प्रगति को हर हफ्ते मॉनिटरिंग करने का उद्देश्य रखा गया है।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, 'देश के प्रधानमंत्री इस काम को सौ फीसदी पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने देश के लगभग 24000 गावों की पहचान की है, जहां पर टेलीकॉम कनेक्शन की सख्त जरूरत है।' सिंधिया ने कहा कि सरकार पहले से ही सभी गांवों के लिए एक खास स्कीम को रोलआउट कर चुकी है, इस मकसद को पूरा करने के लिए फंड भी जारी कर दिया गया है। मंत्री ने आगे कहा कि उत्तरपूर्व के राज्यों के गांवों में बेहतर टेलीकॉम कनेक्टिविटी देने के लिए खास तरह की रणनीतियां तैयार की जा रही हैं। इस नीतियों को लागू करने के बाद काफी सुधार देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सिंधिया ने आगे कहा कि नए टेलीकॉम एक्ट के मुताबिक, जरूरी टेलीकॉम आधारभूत ढांचा और तकनीक जैसे वी सेट और सैटेलाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में गावों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा गया है। सिंधिया ने कहा कि मैं खुद इस संबंध में हर हफ्ते होने वाले काम की मॉनिटरिंग कर रहा हूं, ऐसे में अब तक 13 से 14 सौ गांवों को कवर किया जा चुका है। सिंधिया ने कहा कि 2024-25 वित्त वर्ष में उत्तरपूर्वी के राज्यों में इस स्कीम को पूरा करने के लिए केंद्रीय बजट में पैसों का आवंटन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें