WhatsApp Update: खुश हो जाएं! व्हाट्सएप में आने वाले हैं ये पांच धांसू फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग एक्सपीरियंस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

आजकल ज्यादातर लोग व्हाट्सएप का यूज करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मेटा जल्द ही व्हाट्सएप के लिए पांच नए फीचर्स लाने वाला है। इस नए अपडेट से यूजर्स को काफी लाभ होगा।

विज्ञापन
amazing features are coming in whatsapp know the full details
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत समेत दुनियाभर का मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। पूरे विश्व में 2 अरब से लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप व्हाट्सएप के किसी नए फीचर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी है। दरअसल, व्हाट्सएप कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है, ऐसे में जल्द ही आने वाले अपडेट को फाइनल वर्जन के साथ लोगों के लिए पेश किया जा सकता है। व्हाट्सएप इन पांच खास फीचर्स पर काम कर रहा है, आगे खबर में जानिए पूरी जानकारी।

    व्हाट्सएप यूजर्स जल्द ही अपनी पसंद के हिसाब से कलर्स वाली विजुअल्स थीम का फायदा उठा सकेंगे। एप में थीम और कलर्स लैंग्वेज को बदलने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बीटा वर्जन से जानकारी मिलती है कि इसमें 5 नए कलर्स थीम का विकल्प दिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप में एक और फीचर आने वाला है। इस फीचर का नाम है ऑफलाइन फाइल शेयरिंग, जी हां, अब व्हाट्सएप पर किसी भी फाइल को शेयर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके बीटा वर्जन को टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नियरबाई शेयरिंग सुविधा के जरिए यूजर्स आसानी से बड़ी फाइल को साझा कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें