5000mAh की बैटरी के साथ लिस्ट हुआ माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस, जानें फीचर्स

वैसे तो माइक्रोमैक्स ने इस फोन को बाजार में लॉन्च नहीं किया है लेकिन कंपनी की आधिकारिक साइट पर भारत 5 प्लस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है। फोन के साथ इसके सारे फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी ने साइट पर इस फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Micromax Bharat 5 Plus की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। इसके अलावा फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक का प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी है जिसका स्टैंडबाय 21 दिन का बताया जा रहा है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे में बोकेह इफेक्ट है जिसकी मदद से बैकग्राउंड को धुंधला किया जा सकेगा। इसके अलावा 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS और माइक्रो USB पोर्ट है।