टाटा डोकोमो दे रहा है 93 रुपये में 3GB डाटा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Tata Docomo offers 3GB Data at Just Rs 93
Mobile User

    रिलायंस जियो के साथ डाटा वार में अभी तक पीछे रही टाटा डोकोमो मैदान में कूद चुकी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही दमदार प्लान पेश किया है। एक तरह से यह अपने आप में बेहद ही सस्ता प्लान है, हालांकि इस प्लान के साथ एक दिक्कत ये है कि इसका फायदा 27 मई 2017 तक ही उठाया जा सकता है।

    क्या है डोकोमो का 3GB डाटा वाला प्लान ?

    Tata Docomo
    Tata Docomo

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान 27 मई 2017 के बाद नहीं मिलेगा और यह प्लान केवल टाटा डोकोमो ऐप के जरिए ही मिलेगा। यह प्लान डोकोमो के सभी ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत ऐप और डोकोमो की साइट के जरिए ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर 93 रुपये में 3 जीबी 2जी/3जी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 10 दिनों की होगी। 27 मई के बाद रिचार्ज कराने पर प्लान का फायदा नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले भी डोकोमो के दो प्लान आए थे जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। ये दोनों प्लान 64 रुपये और 82 रुपये के हैं। 64 रुपये वाले प्लान में उन ग्राहकों के लिए जो डोकोमो से 90 दिनों या इससे कम दिनों से जुड़े हैं। इसमें केवल डोकोमो नेटवर्क पर कॉलिंग की जा सकती है, जबकि 82 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग की जा सकती है। दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें