सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 May 2017 04:22 PM IST
Samsung Galaxy C7 Pro price cut of rs 4000 on amazon
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

    अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं और सैमसंग के स्मार्टफोन आपको पसंद हैं तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ फोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 29,990 रुपये थी और आज इसे 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस कटौती के बारे में सैमसंग ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy C7 Pro
    Samsung Galaxy C7 Pro

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में आपको 16 मेगापिक्सल का सेंसर वाला फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 2.2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट लगा है।

    स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। जो फोन को शानदार लुक देता है। साथ ही इसमें 3300 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...