इस कंपनी ने लॉन्च किए 148, 179, 349 और 499 रुपये के प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 05 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
TATA DOCOMO Launched plans from Rs 148 to Rs 499 with data and calling
Mobile User

    भले ही आज Tata Docomo एयरटेल के साथ मर्ज हो रही है लेकिन कुछ साल पहले तक यह बेहतर सर्विस प्रदाता टेलीकॉम कंपनियों में से एक थी। वैसे कई बार कंपनी 4जी सर्विस नहीं होने के कारण पिछड़ जाती है। वहीं अब कंपनी ने 4 नए प्लान पेश किए हैं जो यूजर्स के लिए काफी किफायती साबित होंगे। इस बार कंपनी ने 148 रुपये से लेकर 499 रुपये तक के प्लान बाजार में उतारे हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    डाटा डोकोमो के 148 रुपये से लेकर 499 रुपये तक के प्लान

    Tata Docomo
    Tata Docomo

    सबसे पहले 148 और 179 रुपये वाले प्लान की बात करें इसमें 28 दिनों तक रोज 1GB 3G डाटा और 4,000 मिनट्स कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद पैसे कटेंगे। वहीं 349 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान की वैधता क्रमशः 56 दिन और 90 दिन है। इन प्लान में भी रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। 349 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग की सीमा 8,000 मिनट और 499 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग की सीमा 12,000 मिनट है। हालांकि कॉलिंग केवल डोकोमो के नेटवर्क पर ही की जा सकेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें