यहां सिर्फ 1,599 रुपये में मिल रहा Nokia 3310, खरीदने से पहले यह सच भी जानें

HMD ग्लोबल ने पिछले से एक के बाद एक कई सारे स्मार्टफोन बाजार में उतारे। उसी दौरान कंपनी ने नोकिया के पुराने 3310 फोन को नए अवतार में पेश किया। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने नोकिया 3310 की कीमत 3,310 रुपये रखी थी लेकिन कई जगहों पर इस फोन को 5,000 रुपये में भी बेचा गया। वहीं अब एक कंपनी नोकिया 3310 को सिर्फ 1,599 रुपये में बेच रही है, लेकिन इस साइट से फोन खरीदने से पहले उसकी सच्चाई जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
zookr नाम की साइट पर 1,599 रुपये में मिल रहा नोकिया 3310

इस साइट का नाम zookr है जो 1,899 रुपये में नया नोकिया 3310 देने का दावा करती है। वहीं ऑनलाइन पेमेंट करने पर यह फोन 1,599 रुपये में भी मिल रहा है, लेकिन इस फोन को zookr से खरीदने से पहले आपको बेहद ही सतर्क रहने की दरकार है।
नोकिया 3310 की जगह मिल सकता है दूसरा खराब फोन

जब हमने इस साइट पर 1,599 रुपये में नोकिया 3310 देखा तो हमें भी यकीन नहीं हुआ। फिर हमने इसकी जांच के लिए कंपनी को कॉल किया लेकिन लाइन बिजी आ रही थी। उसके बाद हमने कंपनी का फेसबुक पेज चेक किया तो वहां हमें सच्चाई का पता चला।
zookr के फेसबुक पेज पर कई यूजर्स ने शिकायत की है। यूजर्स का कहना है आप zookr से जो प्रोडक्ट बुक करते हैं वह प्रोडक्ट आपको नहीं मिलता है। कंपनी कोई दूसरा प्रोडक्ट डिलीवर कर देती है और फिर शिकायत करने पर रिप्लाई भी नहीं करती है। ऐसे में इस साइट से नोकिया 3310 खरीदते समय सावधानी बरतें।