समुद्र के नीचे बिछाए गए टेलीफोन के तार से मिलेगी भूकंप की जानकारी

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Mon, 02 Dec 2019 03:33 AM IST
Telephone wires laid under the sea will provide information about the earthquake
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    वैश्विक दूरसंचार नेटवर्क का निर्माण करने वाली समुद्र के नीचे बिछाई गई फाइबर-ऑप्टिक केबल भूकंप की निगरानी के साथ-साथ छिपी हुई भूगर्भिक संरचनाओं का आकलन करने में मदद कर सकते हैं। साइंस नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि एक प्रयोग के दौरान शोधकर्ताओं ने समुद्र के नीचे 20 किलोमीटर के एक खंड में फैली फाइबर-ऑप्टिक केबल्स को 10 हजार भूकंप की निगरानी करने वाले स्टेशनों के बराबर पाया।

    शोधकर्ताओं ने इन केबल्स की मदद से अपने चार दिवसीय प्रयोग के दौरान 3.5 तीव्रता के भूकंप और पानी के नीचे के भूकंप से हुई तबाही का आकलन किया। इसका पता लगाने के लिए उन्होंने एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें एक डिवाइस के जरिए प्रकाश का पता लगाया जा सकता है और भूकंप की तरंगों की पहचान भी की जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें