Swiggy: स्विगी से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, हर बार देगी होगी इतने रुपये प्लेटफॉर्म फीस
वर्तमान में प्लेटफॉर्म शुल्क केवल Swiggy की फूड डिलीवरी सर्विस पर लागू होता है। कंपनी ने इसे इंस्टामार्ट के ऑर्डर के लिए लागू नहीं किया है।

विस्तार
यदि आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए स्विगी (Swiggy) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने लिए अच्छी खबर नहीं है। अब स्विगी से खाना मंगवाना आपके लिए महंगा हो गया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने प्रति ऑर्डर 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस वसूलना शुरू कर दिया है। फिलहाल एक्स्ट्रा चार्ज कुछ ही शहरों के यूजर्स के लिए लागू किया गया है।
इन शहरों के यूजर्स को देना होगा चार्ज
स्विगी ने बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में प्लेटफार्म शुल्क की शुरुआत की है। कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह अन्य प्रमुख शहरों में शुल्क कब लागू करेगी। वर्तमान में प्लेटफॉर्म शुल्क केवल स्विगी की फूड डिलीवरी सर्विस पर लागू होता है। कंपनी ने इसे इंस्टामार्ट के ऑर्डर के लिए लागू नहीं किया है।
स्विगी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म शुल्क खाने के ऑर्डर पर लगाया जाने वाला एक मामूली फ्लैट शुल्क है। यह शुल्क हमें अपने प्लेटफॉर्म को संचालित करने और बेहतर बनाने में मदद करता है और इससे एक सहज एप अनुभव प्रदान करने के लिए एप सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी का इंवेस्टमेंट भी हुआ कम
हाल ही में इंवेस्को ने अक्टूबर 2022 में स्विगी के शेयरों का मूल्य 4,759 डॉलर प्रति शेयर रखा था, जो उसी वर्ष जुलाई में 6,212 डॉलर था। इससे स्विगी का मूल्यांकन 8.2 अरब डॉलर हो गया है। वैल्यूएशन में यह गिरावट जनवरी 2022 में 700 मिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड के बाद कंपनी की वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर होने के बाद आई है।
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का मूल्यांकन गिरा है, जिसमें इसके मुख्य फूड डिलीवरी बिजनेस में मंदी के कारण 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालना भी शामिल है। जेफरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी क्विक-कॉमर्स यूनिट, इंस्टामार्ट भी अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी जोमैटो के ग्रोसरी डिलीवरी बिजनेस ब्लिंकिट से भी पिछड़ रही है।
- Twitter: एलन मस्क का नया फरमान, अब ट्विटर पर खबर पढ़ने के लिए भी देने होंगे पैसे
- Poco F5 Pro 5G: लॉन्च से पहले सामने आई डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी, कीमत होगी इतनी
- Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?
- ANI Twitter Locked: ट्विटर ने लॉक किया न्यूज एजेंसी ANI का अकाउंट, क्रिएटर को बताया नाबालिग