Twitter: एलन मस्क का नया फरमान, अब ट्विटर पर खबर पढ़ने के लिए भी देने होंगे पैसे
मस्क का कहना है कि जो यूजर्स Twitter मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, उन्हें लेख पढ़ने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क अब आम यूजर्स से भी पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर अगले महीने से प्लेटफॉर्म पर खबर या लेख पढ़ने के लिए यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा। मस्क का कहना है कि जो यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, उन्हें लेख पढ़ने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। बता दें कि हाल ही में मस्क ने ट्विटर से फ्री वाले ब्लू टिक की छुट्टी कर दी गई है।
मस्क ने इससे पहले कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि प्लेटफॉर्म पहले साल के बाद कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रहा है। वहीं मस्क रेवेन्यू सोर्स में बढ़ोतरी करने के लिए कंटेंट का मोनेटाइजेशन करने पर भी विचार कर रहे हैं।