गूगल के को-फाउंडर्स ने दिया इस्तीफा, अल्फाबेट के सीईओ बने सुंदर पिचाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Sundar Pichai Become CEO Of Parent Company Alphabet Know About It
Sundar Pichai

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ बन गए हैं। गूगल के को-फाउंडर्स लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के इस्तीफे के बाद पिचाई को यह पद मिला है। हालांकि नए बदलावों के बाद भी सर्गी ब्रिन और दूसरे सह संस्थापक लैरी पेज कंपनी के शेयरधारक और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल रहेंगे। बता दें कि लैरी पेज और सर्गी ब्रिन दोनों ने स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। गूगल के जन्म के करीब दो दशक बाद दोनों ने इस्तीफे का एलान किया है। एक साथ हुए इस दो इस्तीफे के बाद सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं।

    इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोअर वाली बिल्ली लिल बब की मौत, नासा ने भी लिखा संदेश

    गूगल ने 2015 में कंपनी स्वरूप में बदलाव करते हुए अल्फाबेट को स्थापित किया था। अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक ग्रुप है। कंपनी गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसी कंपनियों से अलग करती है।

    विज्ञापन

    कौन हैं सुंदर पिचाई ?

    सुंदर पिचाई का पूरा नाम सुंदरराजन पिचाई है। पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 12 जुलाई 1972 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम एस करने के बाद अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। सुंदर पिचाई को सन 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें