Apple-1: स्टीव जॉब्स ने हाथ से लिखा था अपने पहले कंप्यूटर का विज्ञापन, 1.4 करोड़ में हुई नीलामी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

यह विज्ञापन एक 8.5x11 बाइंडर शीट पर काली स्याही से लिखा गया है। स्टीव जॉब्स ने Apple-1 के विज्ञापन में 6800, 6501 या 6502 माइक्रोप्रोसेसर के इस्तेमाल की भी जानकारी दी है। विज्ञापन में कंप्यूटर के फीचर्स, रैम और स्टोरेज को लेकर बी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Steve Jobs handwritten Ad for Apple 1 computer now it is selling for Rs 1.4 crore
Steve Jobs handwritten Ad - फोटो : social media

    विस्तार

    Apple अपने महंगे और अनोखे प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। एपल के 10 साल पुराने प्रोडक्ट की भी नीलामी करोड़ों में होती है। कुछ दिन पहले ही एक पुराना आईफोन 1.3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है और अब Apple-1 कंप्यूटर के लिए तैयार किया गया विज्ञापन करीब 1.4 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है।

    खास बात यह है कि एपल-1 कंप्यूटर के विज्ञापन को एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने अपने हाथों से लिखा था। आरआर ऑक्शन द्वारा हाल ही में आयोजित नीलामी में स्टीव जॉब्स द्वारा पहले एपल कंप्यूटर या एपल-1 कंप्यूटर के लिए एक हस्तलिखित विज्ञापन 175,759 डॉलर (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) की कीमत पर बेचा गया था।

    विज्ञापन

    नीलामी कंपनी के अनुसार एपल-1 कंप्यूटर का यह विज्ञापन 1976 में लिखा गया था और यह उन कुछ विज्ञापनों में से एक है जिसे जॉब्स ने स्वयं लिखा था। "Apple-1 कंप्यूटर के लिए मूल हस्तलिखित विज्ञापन पूरी तरह से स्टीव जॉब्स के हाथ से लिखा गया है, जिन्होंने शीट के नीचे संपर्क जानकारी में लोअरकेस प्रिंट, "स्टीवन जॉब्स" में अपना पूरा हस्ताक्षर शामिल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह विज्ञापन एक 8.5x11 बाइंडर शीट पर काली स्याही से लिखा गया है। स्टीव जॉब्स ने Apple-1 के विज्ञापन में 6800, 6501 या 6502 माइक्रोप्रोसेसर के इस्तेमाल की भी जानकारी दी है। विज्ञापन में कंप्यूटर के फीचर्स, रैम और स्टोरेज को लेकर बी जानकारी दी गई है।

    विवरण के अनुसार यह विज्ञापन 1976 में स्टीव जॉब्स के गैराज की यात्रा के दौरान कंसाइनर को दिया गया था। इस नीलामी में कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में द बाइट शॉप में ली गई दो मूल पोलेरॉइड तस्वीरें भी शामिल थीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें