Starlink: भारत में जल्द लॉन्च होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Jun 2025 02:35 PM IST
सार

उन्होंने आगे बताया, "आने वाले दिनों में तीसरा लाइसेंस जारी किया जाएगा। पहला लाइसेंस OneWeb को दिया गया था, दूसरा रिलायंस को दिया गया है और तीसरा लाइसेंस StarLink को दिया जा रहा है। इसके बाद सरकार स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराएगी और देश में यह सेवा जल्द शुरू होगी।"

विज्ञापन
Starlink satellite internet will be launched in India soon, Jyotiraditya Scindia confirmed
स्टारलिंक इंटरनेट - फोटो : Starlink

    विस्तार

    स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर देश की टेलीकॉम कंपनियां चिंता में हैं। जियो और एयरटेल ने अपनी चिंता दूरसंचार विभाग से भी जाहिर की है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनकी चिंता का कोई समाधान नहीं निकलने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "स्टारलिंक सैटेलाइट कनेक्टिविटी टेलीकॉम के गुलदस्ते में एक और फूल की तरह है। मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ-साथ हमारे पास ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी भी है, लेकिन सैटेलाइट कनेक्टिविटी दूरदराज के इलाकों में बहुत अहम है, जहां वायर्ड कनेक्शन आसानी से नहीं पहुंच सकते।"

    विज्ञापन

    उन्होंने आगे बताया, "आने वाले दिनों में तीसरा लाइसेंस जारी किया जाएगा। पहला लाइसेंस OneWeb को दिया गया था, दूसरा रिलायंस को दिया गया है और तीसरा लाइसेंस StarLink को दिया जा रहा है। इसके बाद सरकार स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराएगी और देश में यह सेवा जल्द शुरू होगी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें