अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर सरकार ने एक ऐसा एलान किया है जिससे हर कोई हैरान है।
तत्काल रेलवे टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा
जिससे असली यात्री तत्काल टिकट की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन यह प्रक्रिया ही इतनी जटिल है कि तत्काल का समय ही खत्म हो जाएगा।
तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए आईआरसीटीसी ने 2.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी को बंद (डिएक्टिवेट) कर दिया है।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग प्रणाली को पूरी तरह डिजिटली मॉडर्नाइज कर दिया है।
अब वेबसाइट पर एआई आधारित एंटी-बॉट सिस्टम लगाया गया है, जो फर्जी और ऑटोमेटिक बुकिंग करने वाले बॉट्स को तुरंत पहचान कर ब्लॉक कर देता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें