SpaceX: इन देशों में लॉन्च हुई Starlink की सैटेलाइट कॉलिंग सर्विस, नहीं होगी टावर की जरूरत
SpaceX तेजी से अपने सैटेलाइट को तैनात कर रहा है, जिससे वैश्विक कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है। सैटेलाइट कम्युनिकेशन तकनीक को मौजूदा मोबाइल नेटवर्क्स के साथ एकीकृत किया जाएगा जिसके बाद टेक्स्टिंग, कॉलिंग और डेटा सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी विशेष हार्डवेयर या एप्स की मदद से किया जा सकेगा।

विस्तार
Starlink ने अपनी सैटेलाइट इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस लॉन्च कर दी है। अब दुनिया के किसी भी कोने से स्मार्टफोन के जरिए कॉलिंग की जा सकेगी और इसके लिए किसी परंपरागत टावर की जरूरत नहीं होगी। नई सर्विस के तहत मोबाइल पर सीधे Starlink सैलेटाइट के जरिए कॉलिंग की जा सकेगी और इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। Starlink की इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन इलाकों में भी कनेक्टिविटी बनी रहेगी जहां नेटवर्क नहीं है।
Starlink, SpaceX की सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। यह तकनीक न केवल इंटरनेट की गति और कवरेज बढ़ा रही है, बल्कि मोबाइल संचार और IoT के लिए एक क्रांतिकारी समाधान भी पेश कर रही है। हाल ही में सामने आई TweakTown की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स को 250-350 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिल रही है, जो वहां की पारंपरिक फाइबर सेवाओं (50-60 Mbps) से कहीं बेहतर है। स्टारलिंक की यह सर्विस फिलहाल अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, स्विटजरलैंड में लाइव है।
यह तकनीक एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह पारंपरिक मोबाइल टावरों की आवश्यकता को समाप्त करते हुए सीधे उपग्रह से स्मार्टफोन कनेक्शन सक्षम करती है। इस तकनीकी क्रांति की मदद से उन क्षेत्रों में भी निर्बाध संचार संभव होगा, जहां नेटवर्क कवरेज नहीं है। यह सेवा 2025 तक और अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध होने की संभावना है।
SpaceX तेजी से अपने सैटेलाइट को तैनात कर रहा है, जिससे वैश्विक कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है। सैटेलाइट कम्युनिकेशन तकनीक को मौजूदा मोबाइल नेटवर्क्स के साथ एकीकृत किया जाएगा जिसके बाद टेक्स्टिंग, कॉलिंग और डेटा सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी विशेष हार्डवेयर या एप्स की मदद से किया जा सकेगा।
- AI पर बनीं हैं ये पांच बेहतरीन फिल्में, इंटरेस्ट है देख डालिए
- GPT-4o: OpenAI ने रिलीज किया GPT-4o का अपडेट, अब चैटजीपीटी क्रिएटिव राइटिंग भी करेगा
- CERT-In: हैकर्स के निशाने पर हैं एपल के यूजर्स, सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी
- Scam Detection: कभी नहीं होंगे ऑनलाइन स्कैम के शिकार, नोट कर लें गूगल की ये पांच बातें