Star Health Data Leak: कंपनी ने डाटा लीक की पुष्टि की, कहा- पिछले महीने हुआ था साइबर अटैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Oct 2024 12:13 PM IST
सार

Star Health ने पुष्टि की है कि वह एक साइबर हमले का शिकार हुई, जिसके परिणामस्वरूप हैकरों ने "कुछ डाटा" अवैध रूप से एक्सेस कर लिया। कंपनी ने औपचारिक रूप से एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है और बीमा तथा साइबर सुरक्षा नियामक अधिकारियों को सूचित किया है।

विज्ञापन
Star Health Insurance Confirms Being Target of a Cyberattack Last Month
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ ने पिछले महीने हुए साइबर अटैक की पुष्टि की है। पिछले महीने जब डाटा लीक और साइबर अटैक की खबर आई थी तो कंपनी ने किसी भी तरह के डाटा लीक से इनकार कर दिया था, हालांकि अब पुष्टि की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक Star Health ने पुष्टि की है कि वह एक साइबर हमले का शिकार हुई, जिसके परिणामस्वरूप हैकरों ने "कुछ डाटा" अवैध रूप से एक्सेस कर लिया। कंपनी ने औपचारिक रूप से एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है और बीमा तथा साइबर सुरक्षा नियामक अधिकारियों को सूचित किया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले महीने हैकर्स ने टेलीग्राम चैटबॉट्स का इस्तेमाल करके कंपनी का डाटा लीक किया। इस डाटा में ग्राहकों के मेडिकल रिपोर्ट्स भी शामिल हैं। इन डाटा को टेलीग्राम पर चैटबॉट्स के जरिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया था। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस, जिसकी बाजार पूंजीकरण 4 बिलियन डॉलर से अधिक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें