अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने सेलिब्रिटीज हैकर Hot List 2024 जारी की है।
इस लिस्ट में उन तमाम सेलिब्रिटीज का नाम है जिनके नाम पर हैकर्स लोगों को चूना लगाते हैं।
इन सेलिब्रिटीज के नाम पर साइबर ठग लोगों को मैसेज-ई-मेल आदि भेजकर ठगी करते हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ओरी का है जो कि एक सेलिब्रिटीज के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं।
दूसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ, तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट और चौथे पर रणवीर सिंह का नाम है।
इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर विराट कोहली, 7वें पर सचिन तेंदुलकर, 8वें पर शाहरुख खान का भी नाम है।
लिस्ट में 9वें नंबर पर दीपिका पादुकोण, 10वें पर आमिर खान और 11वें नंबर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है।
McAfee की रिपोर्ट के मुताबिक 80 फीसदी भारतीय एक साल पहले के मुकाबले अब डीपफेक को लेकर ज्यादा परेशान हैं।
जबकि 64 फीसदी का मानना था कि AI की वजह से ऑनलाइन स्कैम को पहचानना अब मुश्किल हो गया है.
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें